भाजपा नेता सतीश सिंह हत्याकांड में दो गवाह मुकरे
भाजपा नेता सतीश सिंह हत्याकांड की सुनवाई कर रही अदालत में गुरुवार को अभियोजन पक्ष के दो गवाह मुकर गए।
रांची|भाजपा नेता सतीश सिंह हत्याकांड की सुनवाई कर रही अदालत में गुरुवार को अभियोजन पक्ष के दो गवाह मुकर गए। कोर्ट में चल रही लगातार सुनवाई के दौरान गुरुवार को अभियोजन पक्ष की ओर से भीमा महतो तथा मनोज महतो नामक दो गवाहों को गवाही के लिए अदालत के समक्ष पेश किया गया था।
अभियोजन पक्ष के अनुसार दोनों गवाह आरोपियों के गिरफ्तारी ज्ञापन के गवाह थे। अभियोजन पक्ष ने अदालत के समक्ष दोनों गवाहों से उनके हस्ताक्षर की पहचान करवाई। कोर्ट के समक्ष गवाहों ने अपने हस्ताक्षर की तो पहचान की, परंतु कहा कि पुलिस ने थाने में सादे कागज पर उन लोगों से हस्ताक्षर करवाया था। 18 अगस्त 2020 को बैंक मोड़ के मटकुरिया छठ तालाब के पास सतीश सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।