बृहस्पत मामले में सदन छोड़ चले गये स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव

chhattisgarh विधानसभा में आज सभी हैरत में रह गये जब अचानक  स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव   सदन छोड़कर चले गये । मंत्री टीएस सिंहदेव के सदन छोड़कर जाने की घटना के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत गरम हो गयी है। मुख्यमंत्री ने अपने कक्ष में सभी मंत्रियों की बैठक बुलायी। बैठक में सिंहदेव को छोड़कर तमाम मंत्री मौजूद हैं। 

0 132

- Advertisement -

deshdigital

रायपुर | chhattisgarh विधानसभा में आज सभी हैरत में रह गये जब अचानक  स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव   सदन छोड़कर चले गये । मंत्री टीएस सिंहदेव के सदन छोड़कर जाने की घटना के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत गरम हो गयी है। मुख्यमंत्री ने अपने कक्ष में सभी मंत्रियों की बैठक बुलायी। बैठक में सिंहदेव को छोड़कर तमाम मंत्री मौजूद हैं।

 

टी एस सिंहदेव  ने सदन में कहा, अब बहुत हुआ..बहुत हो गया मेरे बारे में कुछ ऐसा बताने की कोशिश हुई जो नहीं जानते, जब तक सरकार अपना पक्ष स्पष्ट नहीं करती, मेरी भूमिका को लेकर नहीं कहती, तब तक इस उच्च स्तरीय सदन और उसके मानदंडों के यह अनुरुप होगा कि मैं इस सदन में ना रहूं| अध्यक्ष जी आपकी अनुमति से यह सदन तत्काल छोड़ रहा हूँ|

यह इतना अप्रत्याशित हुआ कि  सदस्य रोक पाते रोक पाते वे सदन से बाहर चले गए।इसके बाद  जोरदार  हंगामा मचा  और विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित कर दी।

- Advertisement -

बता दें विधायक बृहस्पत सिंह के मंत्री सिंहदेव पर लगाए आरोप पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सदन में व्यक्तव्य दे रहे थे। इस पर विपक्ष आपति दर्ज कर रहा था | इसी दौरान यह कहते टी एस सिंहदेव बाहर चले गये |

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह ने उनसे कुछ बात भी की, जिसके बाद उनकी गाड़ी आयी और फिर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव अपनी गाड़ी में बैठकर विधानसभा से बाहर निकल गये। उनके पीछे बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय की गाड़ी भी थी। इधर सिंहदेव फिलहाल सिविल लाइंस स्थित अपने बंगले में मौजूद हैं।

इधर गृहमंत्री के इस वक्तव्य के बाद अचानक बदले घटनाक्रम से सदन भी गरम हो गया।   मुख्यमंत्री ने अपने कक्ष में सभी मंत्रियों की बैठक बुलायी। बैठक में सिंहदेव को छोड़कर तमाम मंत्री मौजूद हैं। वहीं कुछ सीनियर लीडर भी बैठक में मौजूद हैं।

मंत्री टीएस सिंहदेव के सदन छोड़कर जाने की घटना के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत गरम हो गयी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.