कवर्धा हिंसा के दोषी बख्शे नहीं जायेंगे – भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में कवर्धा की कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।

0 40
Wp Channel Join Now

रायपुर| छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में कवर्धा की कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि भीड़ को जिसने भी उकसाया हो, दोषी जो भी हो,  बख्शा नहीं जाएगा| चाहे वह कितने भी ऊंचे पद पर हो|  घटना की सच्चाई सामने आनी चाहिए|  आईजी विवेकानंद सिन्हा प्रेस कांफ़्रेस लेकर पूरे मामले से प्रदेश की जनता को अवगत कराएं|

बैठक में गृह मंत्री  ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री  मोहम्मद अकबर, कृषि मंत्री   रविन्द्र चौबे, मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक  डी.एम. अवस्थी, अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू, रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक   आनंद छाबड़ा तथा वीडियो कॉन्फ्रंसिंग के माध्यम से कवर्धा जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री   टी.एस. सिंहदेव, दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक  विवेकानंद सिन्हा, कवर्धा के कलेक्टर  रमेश कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक  मोहित गर्ग शामिल हुए।

बता दें   5 अक्टूबर को झंडे के अपमान का विरोध करने के दौरान युवक पर हमला  के बाद स्थिति तनावपूर्ण  हो गई  पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ गया। स्थिति इतनी ज़्यादा बिगड़ी कि प्रशासन ने कर्फ़्यू तो लगाया ही साथ ही कबीरधाम समेत तीन ज़िलों में इंटरनेट पर रोक लगा दी। इस मामले में कवर्धा पुलिस ने क़रीब 59 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

इधर दर्ज FIR में सांसद संतोष पांडेय,पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व विधायक अशोक साहू और मोती राम चंद्रवंशी समेत विहिप, भाजपा और भाजयुमो के ज़िला और प्रदेश प्रभारी के नाम शामिल होने की  सूचना है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.