स्कूली छात्र ने कैमरे के सामने लगा ली फांसी

0 103

- Advertisement -

बिलासपुर| बिलासपुर जिले के तोरवा थाना इलाके में 16 बरस के एक स्कूली छात्र ने कैमरे को ऑन कर फांसी लगा जान दे दी| पति से अलग रह रही इस छात्र की माँ एक स्कूल का संचालन करती है| मृतक उसकी एकलौती संतान था|  पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र के देवरीखुर्द हाउसिंग बोर्ड इलाके में 16 साल का ओम प्रखर श्रीवास्तव अपनी माँ के साथ रहता था| पति से अनबन के कारण दोनों माँ बेटा एक साथ रह रहे थे| उसकी मां एक स्कूल का संचालन करती है।

बताया जाता है कि गुरुवार की शाम को वहा घर में अकेला था माँ मंदिर गई थी| जब वह लौटी तो ओम प्रखर फंदे पर लटका मिला| आसपास के लोगों ने उसे उतारकर तुरंत अस्पताल पहुँचाया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक फांसी लगाने से पहले ओम प्रखर ने डिजिटल कैमरे को ऑन कर दिया था|

- Advertisement -

पूरी घटना वीडियो में कैद हो गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक ओम प्रखर ने फांसी लगाने से पहले अपने किसी दोस्त को सुसाइड नोट भेजा है। यानि उसने पहले से ही इसकी योजना बना ली थी। सुसाइड नोट में किसी लड़की से प्रेम प्रसंग का जिक्र किया है।

उसने अपने दोस्त को दोनों के बीच हुई बातचीत का ब्योरा बताया है और कहा है कि उनके बीच में अक्सर विवाद होता थ। लड़की ने उसे कई बार अनब्लॉक किया। वहीँ किसी शिक्षक का जिक्र  करते उसकी तारीफ लिखी है।

इधर एकलौते बेटे की इस मौत से मां सदमें में है| पुलिस के अनुसार  पति से अनबन होने के कारण वह उसे साथ लेकर रहती थी।

बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.