बीजापुर: अगवा जवान की नक्सलियों ने की हत्या

0 110
Wp Channel Join Now

बीजापुर|  बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ पुलिस थाना इलाके में नक्सलियों ने अगवा पुलिस जवान की हत्या कर दी। जिला पुलिस बल के इस जवान को नक्सलियों ने कल शनिवार को तब अगवा कर लिया था जब वह अपने ससुराल जाने निकला था|

आज रविवार की सुबह इस जवान की लाश नक्सलियों ने सड़क पर फेंक दी। इसे देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया।

बीजापुर  एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि  मृतक आरक्षक सन्नू पूनम जिला बल का जवान था। सन्नू शनिवार को अपने ससुराल जाने के लिए निकला था। इसी दौरान पोंदुम गांव के पास से नक्सलियों ने जवान का अपहरण कर लिया था।

बीजापुर: अगवा जवान की नक्सलियों ने की हत्या

रविवार की सुबह नक्सलियों ने जवान की हत्या कर केशकुतुल के पास सड़क पर फेंक दिया। जवान की किसी धारदार हथियार से हत्या की गई। सड़क पर जवान का खून बिखरा हुआ है। अंदेशा जताया जा रहा है इसी सड़क के पास नक्सलियों ने जवान की हत्या की होगी।

पुलिस की टीम इलाके की सर्चिंग कर रही है।

बता दें कल शनिवार को ही बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में एक मुठभेड़ में जिला पुलिस बल के जवानों ने दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया था।

पुलिस ने शव हथियार और विस्फोटक भी बरामद किये थे|

Leave A Reply

Your email address will not be published.