झीरम हमले का साजिशकर्ता माओवादी कमांडर विनोद हेमला की कोरोना से मौत

झीरम घाटी  हमले का साजिशकर्ता मास्टरमाइंड 25  लाख का इनामी माओवादी कमांडर विनोद हेमला की कोरोना से मौत हो गई है। मौत सुकमा-बीजापुर सीमा  इलाके के जंगल में  बताई जा रही है।

0 57

- Advertisement -

deshdigital

जगदलपुर | झीरम घाटी  हमले का साजिशकर्ता मास्टरमाइंड 25  लाख का इनामी माओवादी कमांडर विनोद हेमला की कोरोना से मौत हो गई है। मौत सुकमा-बीजापुर सीमा  इलाके के जंगल में  बताई जा रही है।

दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि यदि समर्पण कर देता तो बचा लिया जाता। संगठन को बड़ा नुक़सान बताया जा रहा है|   इसपर 40 आपराधिक मामले दर्ज हैं।  दरभा डिवीजन का विनोद हेमला को  विधायक भीमा मंडावी की हत्या का साजिशकर्ता भी माना जाता है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि माओवादी कमांडर विनोद कुछ समय से बीमार था। जंगल में ही उसका इलाज किया जा रहा था। कोरोना की  चपेट में  आने के बाद उसकी मौत हो गई। जिसकी जानकारी कोत्तागुड़म पुलिस तक पहुंची।

पुलिस के मुताबिक विनोद हेमला दरभा डिवीजन में डीवीसीएम के पद पर था । एनआईए ने भी विनोद हेमला पर 5 लाख का अलग से ईनाम रखा हुआ था।

बता दें वर्ष 2013 में झीरम घाटी  में कांग्रेस नेताओं के फाफ़िले पर नक्सली हमले  में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की मौत हुई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.