जमीन विवाद में पिता-पुत्र और बेटी की हत्या

खेत की मेढ़ को लेकर करीब 10 साल से यह जमीन विवाद चल रहा था

0 75

- Advertisement -

बिलासपुर| बिलासपुर संभाग के मुंगेली जिले में जमीन विवाद में पिता-पुत्र और बेटी की हत्या कर दी गई। वहीं 2 लोग जख्मी हैं|   पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है|

पुलिस के मुताबिक के मुताबिक मुंगेली जिले के पथरिया इलाके के ग्राम जरेली निवासी गणेश राम बघेल का पड़ोसी तेजराम बंजारे में खेत की मेढ़ को लेकर करीब 10 साल से यह जमीन विवाद चल रहा था|

अक्सर इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में विवाद होता रहता था। कुछ दिन पहले भी दोनों परिवारों में मारपीट हुई थी जिसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।

बताया गया कि जमीन विवाद को लेकर एक बार फिर सोमवार शाम भी दोनों परिवारों में विवाद हुआ, पर कुछ देर में शांत हो गया था।

- Advertisement -

इधर आज मंगलवार सुबह  तेजराम और उसके परिवार के लोगों ने गणेश राम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गणेश के सिर पर चोट लगी और वह वहीं गिर पड़ा।

गणेश की आवाज पर जब उसका बेटा लोचन बघेल और बेटी सरिता बाहर निकली तो आरोपियों ने उन पर भी वार कर दिया जिससे दोनों की मौत हो गई। इस दौरान बीच-बचाव के लिए परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए| आरोपियों को भी चोटें आई हैं।

घटना की सूचना एसपी  अरविंद कुजूर सहित अन्य अफसर भी मौके पर पहुंचे। घायलों को पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज गया, जहां से  जिला अस्पताल  भेज दिया गया।

पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमे आरोपी तेजराम बंजारे, उसकी पत्नी इतवारा बाई, बेटे मुकुंद बंजारे, सरोज बाई और सुशीला हैं|

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.