हैदराबाद में मिली लापता किशोरी ने बताया, 3 साल से मौसा कर रहा था बलात्कार

0 80

- Advertisement -

कोरबा| बिलासपुर संभाग के कोरबा जिले में 10 दिन पहले लापता किशोरी अपने प्रेमी के साथ हैदराबाद में मिली| किशोरी ने  बताया  तीन  साल से मौसा द्वारा बलात्कार किये जाने से परेशान होकर अपने प्रेमी संग भागी थी वहां भी  उसने (प्रेमी) भी उसके साथ बलात्कार किया|

बता दें कि कोरबा सीएसईबी चौकी अंतर्गत ढोढ़ीपारा की एक किशोरी 10 दिन पहले लापता हो गई थी। पुलिस ने जब पतासाजी करते हुए उसे बरामद किया तो उसके 41 वर्षीय मौसा द्वारा 3 साल से  दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का राज खुला।

पुलिस को पीड़ित किशोरी ने बताया कि वह 3 साल से मौसा के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। लेकिन मौसा जब भी घर में सूनापन होता था तो उससे बलात्कार  करता था। जिससे परेशान होकर वह घर से भागी थी।

- Advertisement -

उसने बताया कि इस दौरान उसे  कुआभट्‌ठा निवासी तरूण राज चौहान उर्फ सैम कुमार मिला। वह उससे शादी करने की बात कहते हुए उसे हैदराबाद ले गया था। जहां उसने भी बलात्कार किया।

पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म समेत पाक्सो एक्ट के एक मामले में आरोपी तरूण को गिरफ्तार किया। वहीं आरोपी मौसा के खिलाफ छेड़छाड़, दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने समेत पाक्सो एक्ट का अपराध दर्ज किया।

शनिवार को सीएसईबी पुलिस ने आरोपी मौसा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से रिमांड पर उसे जेल भेज दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.