जब पति के हिस्से का भी शराब पी गई पत्नी,फिर

जब पति के हिस्से का भी शराब पत्नी पी गई इससे नाराज पति ने उसकी इसकी कदर पिटाई की कि उसकी मौत हो गई || घटना छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के करतला थाना इलाके का है|

0 125
Wp Channel Join Now

कोरबा। जब पति के हिस्से का भी शराब पत्नी पी गई इससे नाराज पति ने उसकी इसकी कदर पिटाई की कि उसकी मौत हो गई || घटना छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के करतला थाना इलाके का है|

मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले का करतला थाना इलाके के छिंदकोना निवासी जीरोन किस्पोट्टा और उसकी पत्नी अपनी पत्नी प्रेमा किस्पोट्‌टा  शराब के आदी थे| उसकी पत्नी घर पर शराब बनाती थी और बेचा भी करती थी |

शनिवार सुबह जीरोन किस्पोट्टा काम पर निकलने से पहले प्रेमा को शराब बचाकर रखने कहा था | देर शाम को जब वह घर लौटा तो देखा कि प्रेमा नशे में है | घर पर जब उसे कहीं भी शराब दिखा नहीं मिला तो प्रेमा से जवाब माँगा | जब कोई जवाब नहीं दिया तो उसे लगा कि  प्रेमा उसके हिस्से का भी शराब पी चुकी है |

इससे उसका गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि प्रेमा  की जमकर पिटाई की और घर से बाहर निकाल दिया | फिर जाकर कमरे में सो गया |

वह रातभर बाहर ठण्ड में पड़ी रही | सुबह  जब वह उठा तो तब तक  प्रेमा की मौत हो चुकी थी |

पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी | मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति जीरोन किस्पोट्टा को गिरफ्तार कर लिया |

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.