दंतेवाड़ा एसपी पर नक्सलियों ने लगाया युवती पाण्डे की हत्या का आरोप

0 65

- Advertisement -

जगदलपुर| नक्सलियों ने दंतेवाड़ा एसपी पर  युवती पाण्डे कवासी की हत्या का आरोप लगाया है, इसके अलावा नक्सलियों के आत्मसमर्पण को फर्जी बताया है।

नक्सलियों की दरभा डिवीजन कमेटी के सचिव साइनाथ ने पर्चा जारी कर उपरोक्त आरोप लगाये हैं। पर्चे में नए पुलिस केम्प पर कहा है कि यह बैलाडीला की लौह अयस्क की पहाड़ियों को कारपोरेट सेक्टर को बेचने की साजिश है।

क्या लिखा है पत्र में

दिनांक 25/2/2021

प्रिय जनता

ग्राम पंचायत गुड़से में पुलिस गस्ती के नाम पर कुजेंरास, आदूम कवार करते हुए कामरेड वर्गेश का स्मारक को ध्वस्त किये हैं इसी दिन में कुजेंरास का कोवासी जोगी, गुड़से का मरकाम पाण्डे को घर परिवार के समने पकड़कर कटेकल्याण थाना में ले गया था। इस को छुड़ानेके लिए परिवार, जनता कटेकल्याण थाना में पंहुचा, पंहुचाने के बाद पुलिस जनता को मार पीट भी कियें हैं।

- Advertisement -

तीसरा दिन मे 10-10 हजार का छह माओवादी सरेंडर किये हैं। करके दन्तेवाड़ा एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लाव बताया था। बाद मे दन्तेवाड़ा कारली में डीआरजी गुण्डे लोग अत्याचार करके हत्या किये है।

दन्तेवाड़ा एसपी बताया कि पाण्डे फांसी लगाकर अत्महत्या किये है करके बताया, जो सरासर झूठ है । ब्राह्मणीया हिन्दू फासीवादी भाजपा, कांग्रेस के भूपेष बघेल का चेहर अभी जनता के सामने दिख रहे है। मोदी का मनकी बात बेट्टी बचाओं बेट्टी पढ़ाओ का नारा पूरा की पूरा ढ़ोंग है। हर दिन मे महिलाओं के उपर हमला जारी है। इस घटना को खण्डन करें, हर दिन मे आम जनता को पकड़कर नक्सली के नाम से सरेंडर फालसी को अमल कर रही हैं। ये पैसा कमाने का धंधा है। पुलिस अधिकारियों का जरिया बन गया है।

बस्तर का खनिज संसाधान को लूटने के लिए गुमियपाल, नहाड़ी, गोंडेरास, रेवाली, बड़े वेड़मा, टिकनपाल, कुटेपाल, डूवाली करका, धानी करका, सुरनार, मारोकी, वानकापाल, पुलिस कैम्प लगाकर पिट्टो मेट्टा, तर्राल मेट्टा, जबरा मेट्टा, मेस मेट्टा, तुलसी डोंगरी, बोधाघाट परियोजना, भीमचन घाट मे बड़े बांध बनाने के लिए सरकार कोशिश कर रही है। इस को जनता विरोध कर रही हैं।

मानवाधिकार, प्रगतीशील बुद्धीजिवीयों, कलाकारों, पत्रकरों, महिला संगठनों को अपिल कर रहे हैं कि इस घटना को लेकर आवज उठाओं!

मरकाम पाण्डे को हत्या करने वाले पुलिस अधिकारीयों को बर्खास्त करो!
दोषी पुलिस को सजा देने के लिए मांग करों! डीआरजी गुण्डो को मार भगाओ!

सी.पी आई (माओवादी) दरभा डिविजनल कमेटी साईनाथ सचिव

Leave A Reply

Your email address will not be published.