जब पति निकला समलैंगिक, तब पत्नी ने उठाया यह कदम

0 131

- Advertisement -

 

भिलाई|  समलैंगिक होने की जानकारी छिपाकर शादी करने वाले पति पर पत्नी ने FIR दर्ज कराया है| भिलाई निवासी इस महिला को पति के बारे में तब पता चला जब वह उसके साथ जहाँ नौकरी कर रहा है वहां रहने गई| महिला ने उसने अपनी सास व ननंद पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।

पुलिस के मुताबिक शिकायत के बाद दोनों पक्षों में  काउंसलिंग कराई गई, लेकिन समझौता न होने पर   आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस के मुताबिक 23 जनवरी 2020 से अपने मायके मरोदा सेक्टर में रह रही महिला ने पद्मनाभपुर निवासी अपने पति आशीष सिंह गौर, सास शैल गौर और ननंद सानू गौर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज FIR के मुताबिल शिकायतकर्ता ने बताया कि सात जुलाई 2019 को उसकी आरोपी  से सामाजिक रीति रिवाज से शादी हुई थी। शादी के समय उसके पिता ने सोने-चांदी के जेवर, घरेलू सामान, नकद और एक कार दी थी।

इसके बाद भी घटिया सामान मिलने की बात कहकर आरोपी सास और ननंद ने दहेज में उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

- Advertisement -

इधर पति ने भी उसे अपने साथ रखने से मना करते हुए शादी के छह दिन बाद ही उसके मायके में छोड़ दिया।

महिला के परिवार वालों के कहने पर करीब डेढ़ महीने बाद पति उसे अपने घर ले गया । ससुराल जाते ही आरोपी पति अपने नौकरी का कार्यस्थल रायगढ़ चला गया।

लगातार कहने के बाद  वह उसे  अपने साथ रायगढ़ लेकर गया। वहां जाने पर उसे जानकारी हुई कि उसका पति समलैंगिक है और उसके जाने के पहले एक लड़का उसके साथ रहता था।

महिला ने अपने पति को वीडियो काल पर एक लड़के से आपत्तिजनक बातें करते देखा। उसने जब अपने पति से इन बातों को लेकर आपत्ति जताई तो  पति उससे दुर्व्यवहार करते पिटाई शुरू कर दी ।

महिला के मुताबिक आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि वो उसे किसी भी तरह से रोकेगी तो वह आत्महत्या कर लेगा।

इसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ अपने मायके लौट आई। यहां आने के बाद उसने महिला थाना में शिकायत की। जहां दोनों पक्षों के बीच काउंसलिंग कराई गई, लेकिन समझौता न होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.