महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में तेंदूपत्ता लेवी वसूलने जुटे 13 नक्सलियों को C-60 कमांडोज ने मार गिराया

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के कोटमी के जंगल में आज शुक्रवार  सुबह  C-60 कमांडोज ने 13 नक्सलियों को मार गिराया | नक्सलियों का एक बड़ा दल तेंदूपत्ता लेवी वसूली के लिए यहाँ जुटा था| गढ़चिरौली डीआईजी संदीप पाटिल ने बताया घटना स्थल से मारे गये 13 नक्सलियों के शव बरामद किए गए है। पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ में कई नक्सली गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं|

0 62

- Advertisement -

राजनांदगांव | छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के कोटमी के जंगल में आज शुक्रवार  सुबह  C-60 कमांडोज ने 13 नक्सलियों को मार गिराया | नक्सलियों का एक बड़ा दल तेंदूपत्ता लेवी वसूली के लिए यहाँ जुटा था| गढ़चिरौली डीआईजी संदीप पाटिल ने बताया घटना स्थल से मारे गये 13 नक्सलियों के शव बरामद किए गए है। पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ में कई नक्सली गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं|

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के मध्य भाग एटापल्ली के कोटमी के जंगल में  शुक्रवार सुबह C-60 कमांडोज ने मुठभेड़ में 13 नक्सलियों को मार गिराया है। बताया जाता है कि नक्सलियो का एक बडा दल तेंदूपत्ता लेवी वसूली के लिए कोटमी के जंगल में पहुंचे थे।

बता दें  गुजरे 7 महीने में  C-60 कमांडोज ने 27 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है | इसके पहले  नक्सलियों ने पिछले महीने गढ़चिरौली जिले के एटापल्ली तालुका के गुट्टा पुलिस थाने पर ग्रेनेड फेंका था। विस्फोट नहीं होने के कारण हादसा टल गया।

- Advertisement -

C-60 कमांडोज की नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है| पिछले 28 अप्रैल  गढ़चिरौली जिले में C-60 फोर्स के कमांडोज ने करीब 4 घंटे चली  मुठभेड़ में 8 लाख रुपए के दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया था।

इस घटना से पहले मार्च में टैक्टिकल काउंटर अफेंसिव कैंपेन के लिए जुटे नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली रुसी राव सहित पांच नक्सली मारे गए थे।

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक  गढ़चिरौली जिले में नक्सली गतिविधियों पर  लगाम लगाने   C-60 की स्थापना की गई थी । उस वक्त इस फोर्स में सिर्फ 60 विशेष कमांडो की भर्ती हुई थी, जिससे इसे यह नाम मिला|

Leave A Reply

Your email address will not be published.