मर्जी के खिलाफ हुई शादी तो दुल्हन सुहागरात से फरार, प्रेमी के पास मिली

कांकेर/ दुर्ग | अपनी सुहागरात के दिन फरार दुल्हन अपने प्रेमी के साथ पकड़ी गई| दुल्हन का कहना था कि घरवालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती यह शादी करवा दी थी| लिहाजा कोर्ट के आदेश के बाद उसे उसके प्रेमी के हवाले कर दिया|

0 198
Wp Channel Join Now

कांकेर/ दुर्ग | अपनी सुहागरात  से  फरार दुल्हन अपने प्रेमी के साथ पकड़ी गई| दुल्हन का कहना था कि घरवालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती यह शादी करवा दी थी| लिहाजा कोर्ट के आदेश के बाद उसे उसके प्रेमी के हवाले कर दिया|

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग कांकेर जिले के भैसाकन्हार गांव में रहने वाली  युवती की शादी 30 अप्रैल 2021 को हुई। 1 मई को  दुल्हन बन युवती अपने ससुराल बालोद जिले के आमडुला गांव आ गई।

यहाँ 2 मई की रात को शादी का जश्न मनाया जा रहा था। कोविड प्रोटोकाल तोड़ने की सुचना पर पुलिस व जिला प्रशासन की टीम ने दबिश दी। इस दौरान दुल्हन ससुराल से भाग गई थी|

उसका पता न चलने पर दोनों पक्षों ने 4 मई को डौंडी थाने में दुल्हन के गम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई|

डौंडी पुलिस ने तहकीकात करते पाया कि वह चारामा में अपने प्रेमी के घर पर है।

कल 13 मई को दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। पूछताछ में दुल्हन युवती ने बताया कि ये शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई है। वह अपने प्रेमी के साथ घर बसा चुकी है।

पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। युवती ने कोर्ट से कहा कि वह बालिग है,  घरवालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ शादी करवा दी| वह अपने प्रेमी के साथ घर बसाना चाहती है|

लिहाजा कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया।

बता दें प्रेम संबंधो के कारण इस तरह के कई मामलें सामने आते रहे है| वहीँ कई बार प्रेमी जोड़ों को समाज द्वारा प्रताड़ित किये जाने का  मामला सामने आता रहा है| परिजन रेप के मामले तक दर्ज करवा देते है|

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.