छुरिया कालेज के प्रोफेसर एस कुमार गौर की संदिग्ध मौत

छुरिया के शासकीय कालेज  में पदस्थ  प्रोफेसर एस कुमार गौर की लाश उनके घर पर आज संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद की गई। 6 बरस पहले पत्नी की  मौत के बाद से अकेले रह रहे थे।

0 215

- Advertisement -

राजनांदगांव|  छुरिया के शासकीय कालेज  में पदस्थ  प्रोफेसर एस कुमार गौर की लाश उनके घर पर आज संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद की गई। 6 बरस पहले पत्नी की  मौत के बाद से अकेले रह रहे थे। पुलिस जाँच जारी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार  दल्लीराजहरा के ग्राम बिटाल निवासी एस कुमार गौर 42 वर्ष विगत कई वर्षों से शासकीय कालेज छुरिया में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत थे। वे यहां जेन्ट्स क्लब मैदान के पास एक किराए के मकान में अकेले निवास करते थे। 2017 में उनकी पत्नी का निधन हो गया था।

बताया गया कि  मृतक श्री गौर के साले ने दो-तीन दिनों से अपने जीजाजी के किसी प्रकार के कॉल नहीं आने पर आज जब उनको कॉल किया, तो उन्होंने  रिसीव नहीं किया।  दो तीन बार कल किये जाने के बाद भी रिसिव नहीं करने पर वह  उनसे मिलने पहुंचे| देखा तो   सामने घर का दरवाजा खुला हुआ था और उसके जीजाजी पलंग से नीचे मृत अवस्था में पड़े हुये थे। खून इधर उधर फैला हुआ था।  बताया जाता है कि जिस समय पुलिस वहां पहुंची, कमरे में कूलर चालू था। पुलिस  के मुताबिक  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है|  बहरहाल पुलिस छानबीन  जारी  है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.