त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : महासमुंद जनपद से अरीन चंद्राकर विजयी

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के तहत महासमुंद जिले में  इकलौते  जनपद उप चुनाव में कांग्रेस समर्थित अरीन भागीरथी चंद्राकर ने विजय दर्ज की | इस जनपद सदस्य पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में थे | जनपद सदस्य धरमदास महिलांग व भागीरथी चंद्राकर के निधन पश्चात रिक्त हुई सीटों पर चुनाव होना था|

0 276

- Advertisement -

महासमुंद| त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के तहत महासमुंद जिले में  इकलौते  जनपद उप चुनाव में कांग्रेस समर्थित अरीन भागीरथी चंद्राकर ने विजय दर्ज की | इस जनपद सदस्य पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में थे | जनपद सदस्य धरमदास महिलांग व भागीरथी चंद्राकर के निधन पश्चात रिक्त हुई सीटों पर चुनाव होना था|

अरीन को उनके पिता भागीरथी चंद्राकर के निधन के बाद उनके स्थान पर उम्मीदवार बनाया गया था |

महासमुंद जनपद पंचायत क्षेत्र 3 से जहां विक्रम महिलांग निर्विरोध  चुने गये  वहीं जनपद पंचायत क्षेत्र 10 से अरीन भागीरथी चंद्राकर सहित 6 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला रहा. जिसमें अरीन चंद्राकर 11 सौ से अधिक वोटों से विजयी रहे|

अरीन की जीत के पीछे संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की कुशल रणनीति मानी जा रही है |वे पूरे हालात पर नजर रखे हुए थे | इस सीट से छह प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में उतरने से चुनाव रोचक हो गया था|

 

- Advertisement -

बताया जाता है कि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने जनपद अध्यक्ष पद के लिए स्व भागीरथी चंद्राकर को निर्विरोध अध्यक्ष बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी|

बता दें महासमुंद जिले में होने वाले पंचायत उप निर्वाचन की कुल 25 सीटों के लिए 61 उम्मीदवार मैदान में थे |

बागबाहरा और सरायपाली की 3-3 सरपंच की उपचुनाव के लिए 16 प्रत्याशी ,पिथौरा के 5 सरपंच सीट के लिए 12 उम्मीदवार थे। इसी तरह जिले में पंच के 13 सीटों के लिए भी उप चुनाव में  27 अभ्यर्थी मैदान में थे |

पंच की ये चुनाव महासमुंद में 3, बागबाहरा में एक, पिथौरा में 4, बसना में 2 और सरायपाली में 3 सीटों पर हुआ |

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.