42 लाख नगदी के साथ बस सवार ओडिशा निवासी गिरफ्तार

0 66

- Advertisement -

महासमुंद। महासमुंद पुलिस ने ओडिशा के बलांगीर निवासी व्यक्ति को करीब 42 लाख नगदी के साथ गिरफ्तार किया है| यह व्यक्ति एक एक यात्री बस में सफ़र कर रहा था|

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर और एएसपी मेघा टेम्भुरकर ने स्थानीय कंट्रोल रूम में एक प्रेसवार्ता में इस मामले का खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि थाना बसना की टीम राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकेबंदी कर वाहनों की तलाशी में लगी थी। तभी बलांगीर से रायपुर जा रही एक बस को रोका गया। चेकिंग के दौरान बस में सवार नितिश कुमार दास उर्फ चंदू निवासी ब्राह्मण पारा बलांगीर उम्र 22 वर्ष के बैग में भारी मात्रा में नगदी मिले।

गिने जाने पर बैग में 5..5 सौ के 83 बंडलों में 41 लाख 50 हजार रुपए मिले। सौ सौ रुपए के तीन बंडलों में तीस हजार रुपए भी बैग से बरामद हुए।

- Advertisement -

बरामद नगदी 41 लाख 80 हजार रुपए के बारे में आरोपी के पास कोई वैध कागजात नहीं मिले। लिहाजा पुलिस ने बरामद राशि को अपने कबजे में लिया और आरोपी को धारा 102 के तहत गिरफ्तार किया है। बरामद राशि को आर्थिक अपराध ब्यूरो में सौंपने की तैयारी जारी है।

42 लाख नगदी के साथ बस सवार ओडिशा निवासी गिरफ्तार

यह सम्पूर्ण कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अपूर्वा क्षत्रिय, थाना प्रभारी बसना लेख राम ठाकुर, लक्ष्मण साहू, सिरती भोई, छत्रपाल पटेल और क्राइम प्रभारी संजय राजपूत के द्वारा की गई।

बता दें ओडिशा से छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की सरहद पर पुलिस अक्सर गांजा की तस्करी के मामले पकड चुकी है| इसके अलावा हीरों की तस्करी के मामले भी सामने आये थे|  महासमुन्द की बागबाहरा पुलिस द्वारा हीरा खदान गरियाबंद क्षेत्र से   बहुमूल्य रत्न हीरा की तस्करी करते ओडिशा के दो तस्करो से विभिन्न आकार के कुल 477 नग (219.40 कैरेट) बहुमूल्य हीरा रत्न बरामद किये गए है। इनकी कीमत करीब 27  लाख अंकी गई थी|

इनमे से एक फकीर मेहेर पिता चांदो मेहेर उम्र 46 साल निवासी भालूमुण्डा थाना बंगोमुण्डा जिला बलांगीर का निवासी था जबकि दूसरा दिब्यरंजन बेहरा पिता स्व0 भ्रमर बेहरा उम्र 30 साल खरियाररोड़ वार्ड नं0 01 हाईस्कूल परा   जिला नुवापड़ा का रहने वाला था|

Leave A Reply

Your email address will not be published.