महासमुंद जिले में 23 स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कुल 23 स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी की गई | इनमें सबसे ज्यादा थाना महासमुंद से 05 स्थाई वारंट थे | 

0 131

- Advertisement -

 

महासमुंद |  छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कुल 23 स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी की गई | इनमें सबसे ज्यादा थाना महासमुंद से 05 स्थाई वारंट थे |

- Advertisement -

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री आनंद छाबड़ा द्वारा जिले में लंबित स्थाई वारंटो व लंबित अन्य वारंट के तामिली व निकाल हेतु निर्देश देने पर पुलिस अधीक्षक  विवेक शुक्ला द्वारा   अनुविभागीय अधिकारी (पु) महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, सरायपाली के नेतृत्व में समस्त थाना/ चौकी  स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया व स्थाई वारंट की तामिली हेतु पूरे जिले में अभियान चलाया गया।

जिस अभियान में विगत रात्रि में थाना महासमुंद से 05 स्थाई वारंट, थाना तुमगांव से 03 स्थाई वारंट, थाना पटेवा से 02 स्थाई वारंट, थाना बागबाहरा से 06 स्थाई वारंट, थाना कोमाखान से 02 स्थाई वारंट, थाना पिथौरा से 01 स्थाई वारंट, थाना सरायपाली से 03 स्थाई वारंट, थाना सांकरा से 01 स्थाई वारंट सहित कुल 23 स्थाई वारंट तामील कर 22 व्यक्ति को पकड़ा गया है।  वारंटियों को सम्बंधित न्यायालयों में पेश किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.