बया पुलिस ने किया वरिष्ठ जनों का सम्मान

पिथौरा से सटे  बलौदा बाजार जिले के  बया पुलिस चौकी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ट नागरिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया। इस  सम्मान से वरिष्ठ जन प्रसन्न दिखाई दिए।

0 24
Wp Channel Join Now

पिथौरा|  पिथौरा से सटे  बलौदा बाजार जिले के  बया पुलिस चौकी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ट नागरिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया। इस  सम्मान से वरिष्ठ जन प्रसन्न दिखाई दिए।

अंतरराष्ट्रीय वरिष्ट नागरिक दिवस के अवसर पर  पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे समर्पण योजना के अंतर्गत  बलौदा बाजार पुलिस अधीक्षक के निर्देश के अनुसार आज   शुक्रवार 1 अक्टूबर को  पुलिस चौकी बया में  35 वरिष्ठ जनों को  सम्मानित किया गया।

 

सम्मान के दौरान वरिष्ठजनों से उनके जीवन मे आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी लेकर उनका समाधान किया गया। वरिष्ठ जनों को थाना का मोबाइल नम्बर देकर किसी भी निजी परेशानी में पुलिस को सूचना देने का निवेदन किया गया |  उन्हें  अपनी  समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण का भरोसा भी दिया गया। इस अवसर पर  वरिष्ठ जनों को  स्वल्पाहार कराया गया |

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.