केंद्रीय जेल रायपुर के बाहर हत्या के आरोपी पर चाकू से जानलेवा हमला

छत्तीसगढ़ की राजधानी में बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। पुलिस की मौजूदगी में सेंट्रल जेल के बाहर बदमाशों में चाकूबाजी का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि दलदल सिवनी में हुई चाकूबाज़ी में गिरफ़्तार आरोपी त्रिशाल दुबे...

0 130
Wp Channel Join Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। पुलिस की मौजूदगी में सेंट्रल जेल के बाहर बदमाशों में चाकूबाजी का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि दलदल सिवनी में हुई चाकूबाज़ी में गिरफ़्तार आरोपी त्रिशाल दुबे उर्फ़ प्रिंस दुबे के भाई हर्षद दुबे को जेल के बाहर युवकों ने मिलने के बहाने चाकू मारकर फरार हो गए।

पुलिस ने मामलें में फरार दो आरोपियों की तलाश करने में लगी है। ये वारदात तब हुई जब सभी आरोपियों को जेल दाखिल करने के समय दो युवक मिलने के बहाने पहुंचें और हर्षद दुबे को चाकू मारकर वहां से फरार हो गए।

  पुलिस ने आगे बताया कि कोर्ट से पीछा करते हुए दो युवक जेल तक पहुंचें थे। युवक को गंभीर हालत में मेकाहारा में भर्ती किया गया है। आरोपी युवराज सिंह और सूरज चौरे फ़रार हो गए है। ये पूरा मामला गंज थाना इलाक़े का बताया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.