सरायपाली पुलिस ने पकड़ा  3 करोड़ के नकली नोट

छत्तीसगढ़ के  महासमुन्द जिले की सराईपाली पुलिस द्वारा भारी संख्या में नकली नोटों के साथ दो आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ कर रही है. नकली नोट कोई 3 करोड़ से अधिक के बताए जा रहे है.

0 362
Wp Channel Join Now

महासमुन्द| छत्तीसगढ़ के  महासमुन्द जिले की सराईपाली पुलिस द्वारा भारी संख्या में नकली नोटों के साथ दो आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ कर रही है. नकली नोट कोई 3 करोड़ से अधिक के बताए जा रहे है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक मुखबीर की सूचना के बाद सरायपाली पुलिस ने क्षेत्र में अनेक चेकिंग पॉइंट बना कर संदिग्ध पिकअप का इंतजार कर रहे थे. इस बीच एक पिकअप मालवाहक क्रमांक cg 13 AU 4670 को रोक कर सराईपाली पुलिस ने मालवाहक की तलाशी ली.

तलाशी में मालवाहक के पीछे साड़ी के आड़ में छुपा कर रखे गए तकरीबन 3 करोड 50 लाख के करीब नकली नोट दिखाई दिए.

वाहन चालक से पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि पीकअप वाहन क्रमांक CG 13 AU4670 में भरकर सारंगढ़ से रायपुर की ओर जा रहे थे.

मामले में एक 18 वर्षीय युवक अरुण सिदार की पहचान हुई है.

बहरहाल सराईपाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है. सूत्रों के अनुसार अभी कुछ और आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. इसके बाद ही पुलिस पूरे मामले की जानकारी का खुलासा मीडिया के सामने करेगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.