सेल्फी लेते फिसल बांध में डूबे! 2 की लाश बरामद एक लापता, सभी कलिंगा विश्वविद्यालय के छात्र  

सेल्फी लेते फिसलने से कलिंगा विश्वविद्यालय की तीन छात्र बांध में डूब गये. 2 के शव बरामद किये गये है. एक की तलाश जारी है.

0 100
Wp Channel Join Now

रायपुर। सेल्फी लेते फिसलने से कलिंगा विश्वविद्यालय की तीन छात्र बांध में डूब गये. 2 के शव बरामद किये गये है. एक की तलाश जारी है. घटना गुरुवार देर शाम राजधानी रायपुर से लगे खुटेरी बांध में हुई.

मिली जानकारी के मुताबिक कलिंगा विश्वविद्यालय के तीन छात्र आदित्य कुमार वर्मा, सुधांशु जायसवाल व आदित्य झा गुरुवार देर शाम मंदिर हसौद इलाके में स्थित खुटेरी बांध में घुमने गए थे. बताया जाता है कि इस दौरान सेल्फी लेते पैर फिसलने से  तीनों पानी में गिर गए.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची.आदित्य कुमार वर्मा व सुधांशु जायसवाल का शव बरामद कर लिया गया है. वहीं आदित्य झा की तलाश की जा रही है.

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.