विधायक बृजमोहन अग्रवाल के सुरक्षा सिपाही की गोली मार ख़ुदकुशी

पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के  सुरक्षा अमले में तैनात सिपाही ने  गोली मार ख़ुदकुशी कर ली।  वह विधायक के सिंचाई कॉलोनी स्थित सरकारी निवास में तैनात था | मृतक सिपाही विशंभर राठौर मध्यप्रदेश के  मुरैना का रहने वाला था।

0 167

- Advertisement -

रायपुर| पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के  सुरक्षा अमले में तैनात सिपाही ने  गोली मार ख़ुदकुशी कर ली।  वह विधायक के सिंचाई कॉलोनी स्थित सरकारी निवास में तैनात था | मृतक सिपाही विशंभर राठौर मध्यप्रदेश के  मुरैना का रहने वाला था।

मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक  बृजमोहन अग्रवाल के सुरक्षा अमले में तैनात   विशंभर राठौर नामक यह सिपाही  सिंचाई कॉलोनी स्थित सरकारी निवास में अकेले रहता था। बुधवार  देर रात उसने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुबह 11 बजे जब उसके सहकर्मी कमरे में पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई।

- Advertisement -

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक सिपाही ने सुसाइड नोट में अपने साले की पत्नी, और उसके पिता पर ब्लैकमेल करने की बात लिखी है। मृतक के पिता और चाचा यहां पहुंच गए हैं |

बताया गया कि  पारिवारिक विवाद से उसकी पत्नी दूसरी जगह पर रह रही थी। जांच में ये बात सामने आई है कि पत्नी से अनबन की वजह से मानसिक तौर पर  परेशान रहा करता था।

मामले की जांच सिविल लाइंस पुलिस कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.