चोरी:ओडिशा झारसुगड़ा के दो दम्पति गिरफ्तार

ओडिशा के झारसुगड़ा के दो दम्पति को छत्तीसगढ़ कि राजधानी रायपुर की सरस्वती नगर पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. ये भीख मांगने के बहाने रेकी करते थे.

0 147
Wp Channel Join Now

रायपुर। ओडिशा के झारसुगड़ा के दो दम्पति को छत्तीसगढ़ कि राजधानी रायपुर की सरस्वती नगर पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. ये भीख मांगने के बहाने रेकी करते थे. पुलिस ने नगदी समेत जेवर बरामद किये हैं.

सरस्वती नगर पुलिस के मुताबिक ये चारों आरोपी दो जोड़े हैं, जो ओडिशा के झारसुगड़ा के निवासी हैं. ये  राजधानी में भीख मांगने के नाम पर घूम-घूमकर रेकी कर चोरी करते थे.

गिरफ्तार  आरोपियों के नाम राहूल मल्हार और  उसकी पत्नी अंजू मल्हार, उदय मल्हार और उसकी पत्नी रूपा मल्हार है. इन चारों  ने राजधानी रायपुर के  सरस्वती नगर थाना इलाके के  सुंदर बिहार, टीचर्स कॉलोनी कोटा स्थित मकानों को निशान बनाया  था.  भीख  मांगने के नाम पर खुला दरवाजा देख कर चोरी करते थे. आरोपियों से   51300  नकद,  और जेवरात बरामद किये हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.