दामाद ही निकला दम्पति का कातिल

0 63

- Advertisement -

अम्बिकापुरसरगुजा सम्भाग के बलरामपुर जिले में दम्पति का कातिल उसका दामाद ही निकला| गर्भवती बेटी से मिलने के बाद यह दम्पति घर लौट रहा था रास्ते में उलिया जंगल में सड़क पर इनकी सिर कुचली लाश मिली थी| पुलिस मामले में और भी खुलासा करने की बात कह रही है|

पुलिस के मुताबिक बलरामपुर जिले के ग्राम विजय नगर मेघुली निवासी रहमतुल्लाह और उसकी पत्नी एसुननिशा दोनों अपने दामाद के घर गए थे। वहां से वापस घर जाने के लिए निकले थे। इसके बाद इनकी सिर कुचली लाश  उलिया और उफिया गांव की सीमा पर जंगल में सड़क पर मिली थी।

पड़ताल में पुलिस ने पाया कि मृतक दंपती का दमाद से विवाद चल रहा था| दामाद हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

उसने इस हत्या में शामिल होना स्वीकार कर लिया है। उसके साथ  उसका एक साथी भी था|

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक  करीब साल भर पहले दम्पति ने बेटी की शादी की थी। इसके बाद से पति पत्नी में  विवाद होता रहता था। निपटारे के लिए सामाजिक बैठक भी हो चुकी थी।

इधर गर्भवती बेटी ने जब प्रसव पीड़ा की सुचना अपने  माता पिता को सूचना दी तो वे उससे मिलने पहुंचे थे उस वक्त दामाद घर पर नहीं था।

हालाकि उसे अपने सास-ससुर के आने की जानकारी थी| इसके बाद उसने अपने एक साथी के साथ रस्ते में उनकी सिर पर स्टेपनी से हमला कर मार डाला।

सड़क पर ही उनकी बाइक के साथ खून से लथपथ लाश देख लोगों ने पुलिस को सुचना दी । लाशों को देखकर ऐसा लग रहा था कि चलती बाइक पर हमला किया गया और गिरने के बाद पत्थर से सिर कुचल दिया गया |

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.