जामुन खाने के चक्कर में शावक संग कुएं में गिरी मादा भालू : देखें वीडियो  

वन परिक्षेत्र उदयपुर के कठमुड़ा जंगल में स्थित कुएं में मादा भालू अपने शावक के साथ सूखे कुँए में गिर गई| वन अमला बचाव कार्य में जुटा हुआ है|

0 181

- Advertisement -

घटनास्थल से deshdigital के लिए क्रांतिकुमार रावत

उदयपुर| सरगुजा के  वन परिक्षेत्र उदयपुर के कठमुड़ा जंगल में स्थित कुएं में मादा भालू अपने शावक के साथ सूखे कुँए में गिर गई| वन अमला बचाव कार्य में जुटा हुआ है|

मिली जानकारी के मुताबिक मादा भालू और शावक पिछले 10 घंटे से कुएं में गिरे हुये हैं|  वन अमला द्वारा रेस्क्यू का काम जारी है| मौके पर वन विभाग के 10 से अधिक वनकर्मी मौजूद हैं| देशी जुगाड़ कर सीढ़ी से भालुओं को निकालने की  कोशिश की जा रही है|

- Advertisement -

बताया गया कि  जिस कुएं में दोनों भालू गिरे हैं, वहां जामुन का पेड़ है। आशंका है कि जामुन खाने के चक्कर में दोनों भालू सूखे कुँए में गिरे होंगे|

उधर इसे देखने ग्रामीणों का मजमा लग गया है| वन  अमला उन्हें करीब जाने से रोक रहा है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.