सरगुजा: शादी में हजार लोग जुटे , वर-वधु पक्ष पर  4.74 लाख, मेरिज हाल संचालक पर 4 लाख 75 हजार जुर्माना

सरगुजा जिला प्रशासन ने शादी समारोह में निर्धारित 50 लोगों के शामिल होने की जगह 1 हजार लोगों के भीड़ जुटाने पर वर-वधु के हर पक्ष पर  2 लाख 37 हजार का जुर्माना लगाया | वही मेरिज हाल संचालक पर 4 लाख 75 हजार पर जुर्माने के अलावा हाल को सील कर दिया गया | सरगुजा जिला प्रशासन के द्वारा अब तक की बड़ी कार्यवाही बताई जा रही है |

0 248

- Advertisement -

 

deshdigital

अम्बिकापुर। सरगुजा जिला प्रशासन ने शादी समारोह में निर्धारित 50 लोगों के शामिल होने की जगह 1 हजार लोगों के भीड़ जुटाने पर वर-वधु के हर पक्ष पर  2 लाख 37 हजार का जुर्माना लगाया | वही मेरिज हाल संचालक पर 4 लाख 75 हजार पर जुर्माने के अलावा हाल को सील कर दिया गया | सरगुजा जिला प्रशासन के द्वारा अब तक की बड़ी कार्यवाही बताई जा रही है |

- Advertisement -

शादी समारोह  में 1 हजार से अधिक की भीड़ जुटाकर कोरोना नियमों के उल्लघंन पर कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की |

मिली जानकारी के मुताबिक 4 जुलाई को ट्रांसपोर्ट नगर अम्बिकापुर स्थित चैरसिया मेरिज गार्डन में 2 जुलाई 2021 शुक्रवार को  हुए शादी समारोह  की जाचं की गई। जाचं में  करीब 1 हजार लोगों के जुटने और  कोराना गाईडलाईन का उल्लंघन  करना पाया गया |बता दें  शादी समारोह  में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अधिकत संख्या 50 निर्धारित की गई है।

लिहाजा  कोरोना गाईडलाईन के उक्त नियम के उल्लघंन के कारण चैरसिया मेरिज गार्डन के संचालक विरेन्द्र चैरसिया के विरूद्ध 4 लाख 75 हजार तथा विवाह कराने वाले वर के पिता सरोज साहू पर 2 लाख 37 हजार एवं वधु के पिता प्रकाश साहू पर 2 लाख 37 हजार  का जुर्माना किया गया | जुर्माने  का भुगतान नगर निगम कार्यालय को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.