एक युवक से दो बहनों का प्रेम, तीसरे के शक में हत्या कर दी

एक युवक से प्रेम करने वाली शादी शुदा दो बहनों ने अन्य तीसरी महिला से सम्बन्ध के शक में उसकी हत्या कर दी | दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है |

0 141

- Advertisement -

बलरामपुर ।  एक युवक से प्रेम करने वाली शादी शुदा दो बहनों ने अन्य तीसरी महिला से सम्बन्ध के शक में उसकी हत्या कर दी | दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है | मामला सरगुजा के बलरामपुर जिले का है |

पुलिस के मुताबिक बलरामपुर जिले के राजपुर थाना इलाके के बागड़ी महुपारा निवासी दो बहनें मीना मरकाम और रेखा मरकाम ने एक ही व्यक्ति से शादी की थी | दोनों साथ- साथ रहती थीं |

पति से अनबन के बाद  महुपारा गांव में एक साथ रह रही थीं। इस दौरान दोनों बहनों का संपर्क महादेव पारा निवासी मुकेश मरावी से हुआ। मेल मुलाकात बढ़ने लगी और  दोनों बहनें मुकेश से प्रेम करने लगीं | मुकेश अक्सर इन दोनों बहनों से मिलने आता था |

इसे भी पढ़ें : मर्जी के खिलाफ हुई शादी तो दुल्हन सुहागरात से फरार, प्रेमी के पास मिली

इसी दौरान दोनों बहनों को शक हो गया कि उनके प्रेमी मुकेश का किसी दीगर  महिला के साथ प्रेम सम्बन्ध है।

- Advertisement -

इसे भी पढ़ें :

जिसने किया बलात्कार उसी से जेल में रचाया ब्याह

शक के चलते नाराज रह रही दोनों बहनों ने मुकेश को 26 दिसम्बर को बुलाया | बरहापतरा कुंआ के पास  दोपहर जब मुकेश आया तो  तीनों का इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया ।इन तीनों में विवाद इतना बढ़ा कि, दोनों मबहनों  ने मुकेश की पीट पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को  को पास के  कुएं में फेंक दिया था|

पुलिस ने दोनों आरोपी बहनों खिलाफ धारा 302, 201, 34 के तहत अपराध दर्ज कर  गिरफ्तार कर लिया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.