छत्तीसगढ़ पुलिस के10 कर्मियों को वीरता पदक

गणतंत्र दिवस-2022 के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस के 10 कर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। देश में कुल 939 पुलिस कर्मियों को वीरता पदक/सेवा पदक पदक से सम्मानित किया गया है।

0 85

- Advertisement -

नई दिल्ली | गणतंत्र दिवस-2022 के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस के 10 कर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। देश में कुल 939 पुलिस कर्मियों को वीरता पदक/सेवा पदक पदक से सम्मानित किया गया है।
वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ पुलिस से 10 कर्मी शामिल हैं | इनमें रामेश्वर देशमुख , ,सन्नू हेमला , निरंजन तिग्गा , कमलोचन कश्यप,सुरेश लकड़ा , जितेंद्र कुमार साहू , अजय कुमार सिन्हा ,शील आदित्य सिंह  , संजय पोतम ,  जयवीरेश यादव हैं |

क्लिक करें देखें सूची 

वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी) 189, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक (पीपीएम) 88 सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएम) 662 शामिल है|

- Advertisement -

189 वीरता पुरस्कारों में से अधिकांश, 134 कर्मियों को जम्मू और कश्मीर क्षेत्र में उनकी वीरता के लिए सम्मानित किया जा रहा है। 47 कर्मियों को वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए और 01 व्यक्ति पूर्वोत्तर क्षेत्र में वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए सम्मानित किया जा रहा है।
वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मियों में जम्मू-कश्मीर पुलिस से 115, सीआरपीएफ से 30, आईटीबीपी से 03, बीएसएफ से 02, एसएसबी से 03, छत्तीसगढ़ पुलिस से 10, ओडिशा पुलिस से 09 और महाराष्ट्र पुलिस से 07 और शेष अन्य राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं।
 
 

Leave A Reply

Your email address will not be published.