12 बरस की उम्र में सामूहिक बलात्कार,पिता की पहचान के लिया अब डीएनए टेस्ट

0 123
Wp Channel Join Now

शाहजहांपुर |12 बरस की उम्र में दो भाइयों ने सामूहिक बलात्कार किया| 13 बरस की उम्र में वह माँ बन गई| अब बच्चे का पिता कौन है इसका पता लगाने डीएनए टेस्ट होगा|   मामला उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर की है|

शाहजहांपुर  पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ  सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अब लड़के का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।

मिडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता जब महज 12 साल की थी उस वक्त नाकी हसन और गुड्ड नामक दो भाइयों ने  उसके साथ कई बार बलात्कार किया था। पीड़िता 13 साल की उम्र में गर्भवती हो गई और बाद में उसने एक बच्चे को जन्म दिया।

पुलिस के मुताबिक  पीड़िता के जीजा ने उसकी शादी गाजीपुर जिले के एक आदमी से कर दी, लेकिन शादी के 10 साल बाद जब उसके पति को पता चला कि उसकी पत्नी के साथ बलात्कार  हुआ है, तो उसने उसे तलाक दे दिया और लड़की फिर उधमपुर लौट आई।

अब तक बड़ा हो चुका बेटे ने अपने माता-पिता के बारे में जानने की जिद की तो उसे उसकी मां से मिलाया गया|

उसने अपनी मां को न्याय दिलाने का फैसला किया।

पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.