एक घर के 2 महिलाओं और 2 बच्चों की घर पर हत्या
गुजरात के अहमदाबाद में एक घर के 2 महिलाओं और 2 बच्चों की घर पर हत्या कर दी गई | बच्चों का पिता फरार है , पुलिस ने इसे मुख्य संदिग्ध घोषित किया है|
अहमदाबाद | गुजरात के अहमदाबाद में एक घर के 2 महिलाओं और 2 बच्चों की घर पर हत्या कर दी गई | बच्चों का पिता फरार है , पुलिस ने इसे मुख्य संदिग्ध घोषित किया है|
पुलिस के मुताबिक अहमदाबाद के विराट नगर इलाके घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक हत्या करीब चार दिन पहले हुई होगी।
पुलिस ने शवों को अलग-अलग कमरों से बरामद किया मृतकों की पहचान सोनल, उसकी मां सुभद्रा और दो बच्चों गणेश और प्रगति के रूप में हुई है। ये परिवार दो हफ्ते पहले ही विराट नगर शिफ्ट हुआ था बताया गया कि नुकीली चीज से किए बार वार कर हत्या की गई है | बच्चे एक कमरे में एक साथ मिले जबकि सोनल और उसकी मां दूसरे कमरे में।
। इस मामले में मुख्य संदिग्ध विनोद, सोनल का पति है। पुलिस ने उसे वांछित अपराधी घोषित कर दिया है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के साथ ओधव पुलिस मामले की जांच कर रही है।