रेप के बाद माँ बनी 15 बरस की नाबालिग ने अपने शिशु को मार डाला

एमपी  के दमोह जिले में रेप के बाद माँ बनी 15 बरस की नाबालिग पीड़िता ने अपने शिशु को गला घोटकर मार डाला | पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है।

0 133
Wp Channel Join Now

भोपाल | एमपी  के दमोह जिले में रेप के बाद माँ बनी 15 बरस की नाबालिग पीड़िता ने अपने शिशु को गला घोटकर मार डाला | पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना एमपी  के दमोह जिले के तेंदूखेड़ा इलाके की है | यहाँ की एक 15 साल की किशोरी का अपने ही गांव के 17 बरस के लड़के से प्रेम सम्बन्ध था|

इसी दौरान प्रेमी की हवास का शिकार बनी किशोरी माँ बन गई | पीडिता के  परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया था। इसी बीच लड़की ने बीते दिनों एक शिशु को जन्म दिया| जिसकी बाद में मौत हो गई |

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिशु की मौत दम घुटने से बताये जाने पर पुलिस ने पूछताछ की तो  उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया | उसने बताया कि रस्सी से गला घोंटकर शिशु को मार डाला था |

पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ मामला  दर्ज कर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.