आल इण्डिया फार्मासिस्ट फेडरेशन के पदाधिकारी घोषित

आल इण्डिया फार्मासिस्ट फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वाहिद अली सिद्दीकी ने बुधवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों की घोषणा किया।

0 44

- Advertisement -

बस्ती । आल इण्डिया फार्मासिस्ट फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वाहिद अली सिद्दीकी ने बुधवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों की घोषणा किया।

पदाधिकारियों में मो. नदीम कुरैशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज कुमार चौधरी, इन्जमामुल हक उपाध्यक्ष, रजत रंजन प्रवक्ता, दीपक मिश्रा कोषाध्यक्ष, दीपक त्रिपाठी महासचिव संगठन, मनोज कुमार पाण्डेय, शफी अहमद हवलदार, रविन्द्र सिंह चम्याल महासचिव, महेन्द्र सिंह, मोहम्मद मुस्तफा, शिशु पाल, प्रदीप कुमार सचिव बनाये गये हैं।

- Advertisement -

इसके अतिरिक्त शहनवाज, एहसान अहमद, दिवाकर यादव, वामिक अदील, मो. आरिफ खान, भूपेन्द्र कुमार वर्मा, राम महेश, गंगाराम, मोहम्मद जौहर अली, वसीउल्ला अंसारी, श्याम नरायन चौधरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष वाहिद अली सिद्दीकी ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तर प्रदेश सहित 8 राज्यों को प्रतिनिधित्व मिला है। शीघ्र ही इसका विस्तार करने के साथ ही राज्य कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.