कमरे से बरामद मां और दो बेटियों की लाश , पति फरार

ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर थाना क्षेत्र के गंगानगर के फाटक पड़ा गांव में बुधवार को अपने घर में एक महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियों  को मृत पाया गया।

0 114
Wp Channel Join Now

झारसुगुड़ा |ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर थाना क्षेत्र के गंगानगर के फाटक पड़ा गांव में बुधवार को अपने घर में एक महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियों  को मृत पाया गया।
मृतकों की पहचान सोनी पोदार (28), उनकी 5 वर्षीय बेटी मुस्कान और 3 वर्षीय बेटी राधिका के रूप में हुई है।
सोनी अपनी दो बेटियों और पति नारायण पोदार के साथ घर में रह रही थी। पत्नी और बच्चों की मौत के बाद से पति फरार है। पड़ोसियों ने शव को देखा और उनके पति को मौके पर नहीं पाया तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि पति फिलहाल लापता है। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.