छत्तीसगढ़ के प्रेमी युवक का ओडिशा में प्रेमिका के घर हंगामा, पिटाई       

छत्तीसगढ़ के कोरबा निवासी युवक ने ओडिशा आकर अपनी प्रेमिका के घर जमकर हंगामा मचाया | आसपास के युवकों ने उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया | वहीं प्रेमिका ने अपने प्रेमी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है |

0 100
Wp Channel Join Now

भुवनेश्वर| छत्तीसगढ़ के कोरबा निवासी युवक ने ओडिशा आकर अपनी प्रेमिका के घर जमकर हंगामा मचाया | आसपास के युवकों ने उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया | वहीं प्रेमिका ने अपने प्रेमी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है | घटना सुंदरगढ़ थाना इलाके की है |

पश्चिम ओडिशा के सुंदरगढ़ टाउन थाना क्षेत्र में प्रेमी के द्वारा युवती के साथ दु‌र्व्यवहार व हत्या की धमकी देने का मामला थाने में दर्ज कराया गया है। पुलिस द्वारा उसकी प्राथमिकी के आधार पर छानबीन शुरू की गई है। पुलिस द्वारा नोटिस देकर युवक को छोड़ देने पर लोगों में रोष है।

मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के कोरबा इलाके के युवक का ओडिशा निवासी युवती से प्रेम संबंध था।  दोनों में अनबन होने के बाद उसकी प्रेमिका अपने गांव चली आई।

प्रेमी युवक को जब इसका पता चला तो वह  अपने ओडिशा अपने प्रेमिका के घर जा धमका | अपने प्रेमिका के साथ विवाद करते हंगामा मचाने लगा | इसे देख आसपास के युवकों नेउसकी जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया |

इधर प्रेमिका ने अपने प्रेमी पर  घर घुसकर दु‌र्व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए  पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.