जीजा पर अपनी नाबालिग साली की आबरू लूटने का आरोप

रायपुर में एक जीजा को अपनी साली की आबरू लूटने के इल्जाम में पकड़ा गया है। साली का यूं फायदा उठाने वाले इस शख्स की पत्नी और दो बच्चे हैं। कुछ महीनों से ये अपनी सगी साली की ओर आकर्षित हुआ।

0 201
Wp Channel Join Now

रायपुर| रायपुर में एक जीजा को अपनी साली की आबरू लूटने के इल्जाम में पकड़ा गया है। साली का यूं फायदा उठाने वाले इस शख्स की पत्नी और दो बच्चे हैं। कुछ महीनों से ये अपनी सगी साली की ओर आकर्षित हुआ। उसे प्यार और शादी करने जैसी बातों में उलझाया। लड़की भी इस चक्कर में पड़ गई। इसके बाद जो हुआ वो रिश्तों को बदनाम करने की वारदात ही है। पुलिस को खबर मिली थी कि आरोपी लड़की के साथ शहर छोड़ सकता है। टाटीबंध के पास से इसे घेरकर पकड़ा गया और लड़की को उसके घर वालों को सौंप दिया गया।

तारीख थी 9 जून। एक महिला हैरान परेशान होकर आजाद चौक थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि मेरी बेटी कहीं गुम हो गई है। उसका फोन भी नहीं लग रहा, हमनें उसकी सहेलियों से भी पूछा मगर वो कहीं नहीं है। वो पुलिस से बेटी को ढूंढने की मिन्नतें करने लगीं। पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज की। महिला ने बताया कि उन्हें उनकी बड़ी बेटी के शौहर शेख सईद पर शक है। उन्होंने पुलिस से कहा कि प्यार-मुहब्बत की बातें कहकर सईद ही छोटी बेटी को अपने साथ ले गया होगा।

इसके बाद 16 साल की नाबालिग की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस ने बच्ची की तस्वीर अपने खबरियों को भेजी। सिविल ड्रेस में कुछ पुलिस वालों ने सईद के ईदगाह भाठा इलाके के मकान के आस-पास नजर रखनी शुरू की। लगभग एक महीने बाद अब जब जांच टीम को सईद के टाटीबंध इलाके में होने का पता चला तो उसे पकड़ लिया गया। लड़की भी उसी के साथ थी। लड़की ने बताया कि दूसरी शादी रचाने की बात कहकर आरोपी ने उसके साथ शरीरिक संबंध भी बनाए। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म और पास्को की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी जीजा के खिलाफ कार्रवाई की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.