सुरक्षित निवेश पर चाहिए FD से ज्यादा ब्याज तो नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम में करें निवेश

देश का सबसे बड़ा बैंक SBI इस समय फिक्स्ड डिपॉजिट पर 5.4% ब्याज दे रहा है। अगर आप अपने निवेश पर इससे ज्यादा रिटर्न चाहते हैं

0 56

- Advertisement -

देश का सबसे बड़ा बैंक SBI इस समय फिक्स्ड डिपॉजिट पर 5.4% ब्याज दे रहा है। अगर आप अपने निवेश पर इससे ज्यादा रिटर्न चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में आपका पैसा भी सुरक्षित रहता है। आज हम आपको इस स्कीम के बारे में बता रहे हैं।

मिल रहा 6.8% ब्याज
NSC स्कीम में 6.8% ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में आपको न्यूनतम 1000 रुपए निवेश करना होगा। आप NSC में कितनी भी रकम निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। NSC में 5 साल का लॉक इन पीरियड रहता है।

- Advertisement -

टैक्स छूट का मिलता है फायदा
NSC स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट का फायदा मिलता है। एक फाइनेंशियल ईयर में NSC में आप अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक के निवेश पर टैक्स छूट क्लेम कर सकते हें।

बच्चे के नाम भी खोल सकते हैं खाता
एक 18 साल की उम्र का व्यक्ति खुद या माइनर व्यक्ति की ओर से NSC में निवेश कर सकता है। 3 वयस्कों के नाम पर संयुक्त खाता भी खोला जा सकता है। इस स्कीम में बच्चों के नाम से भी अकाउंट खोला जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.