आइकिया मुंबई में भारत का अपना पहला सिटी स्टोर खोलेगी

घरेलू फर्नीचर एवं साज-सज्जा के सामानों की खुदरा विक्रेता आइकिया ने कहा कि मुंबई में भारत का अपना पहला सिटी स्टोर खोलेगी,इससे शहर के उसके ग्राहकों को फायदा होगा।

0 45

- Advertisement -

मुंबई । घरेलू फर्नीचर एवं साज-सज्जा के सामानों की खुदरा विक्रेता आइकिया ने कहा कि मुंबई में भारत का अपना पहला सिटी स्टोर खोलेगी,इससे शहर के उसके ग्राहकों को फायदा होगा।

स्वीडिश कंपनी ने कहा कि पिछले साल नवी मुंबई में एक बड़ा स्टोर खोलने के बाद आइकिया मुंबई के वर्ली इलाके में एक छोटा सिटी स्टोर शुरु करेगी।

इसमें कहा गया, “महाराष्ट्र और भारत के लिए आइकिया की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के अनुरूप, वर्ली का यह स्टोर भारत में अपने तरह का पहला स्टोर होगा।

- Advertisement -

इसके पहले आइकिया पेरिस, मॉस्को और शंघाई जैसे शहरों में इसतरह के ही स्टोर खोल चुकी है।” कंपनी ने कहा कि वह वर्ली सिटी स्टोर के बाद मुंबई में एक और सिटी स्टोर खोलेगी।

आइकिया ने कहा कि उस भारतीय बाजार की संभावनाओं में पूरा विश्वास है और अगले साल कई और स्टोर खोले जाएंगे। बयान के मुताबिक वर्ली का यह स्टोर 80,000 वर्ग फुट में फैला होगा और 2021 के अंत तक खुलेगा।

कंपनी ने कहा कि मुंबई कंपनी के सबसे अहम बाजारों में से एक है और इससे साथ आइकिया एक बड़े ग्राहक वर्ग की जरूरतों को पूरा करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.