रुपये की कमजोर शुरुआत

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मंगलवार को रुपये की कमजोर शुरुआत हुई है। सप्ताह के दूसरे ही कारोबारी दिन अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 20 पैसे नीचे आकर 74.46 रुपये प्रति डॉलर पर फिसल गया।

0 103
Wp Channel Join Now

मुंबई । अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मंगलवार को रुपये की कमजोर शुरुआत हुई है। सप्ताह के दूसरे ही कारोबारी दिन अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 20 पैसे नीचे आकर 74.46 रुपये प्रति डॉलर पर फिसल गया।

अमेरिकी मुद्रा में तेजी आने से ही रुपये में यह गिरावट आई है। रुपया शुरुआती कारोबार में 74.40 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद और नुकसान के साथ 74.46 प्रति डॉलर पर आ गया।

इससे पहले सोमवार को रुपया 74.26 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ ही 92.98 पर आ गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.