काबुल से 148 लोगों को एयर लिफ्ट कर गुजरात के जामनगर पहुंचा सी-17 ग्लोबमास्टर

तालीबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में मची अफरातफरी के बीच भारतीय वायुसेना का सी-17 ग्लोब मास्टर काबुल से 148 लोगों को लेकर आज सुबह 11 बजे गुजरात के जामनगर पहुंच गया है|

0 141

- Advertisement -

अहमदाबाद | तालीबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में मची अफरातफरी के बीच भारतीय वायुसेना का सी-17 ग्लोब मास्टर काबुल से 148 लोगों को लेकर आज सुबह 11 बजे गुजरात के जामनगर पहुंच गया है|

जामनगर से कुछ ही देर में ग्लोबमास्टर विमान दिल्ली के हिडन एयरबेज के लिए उड़ान भरेगा| करीब 24 घंटों की बातचीत के बाद भारत को काबुल में फंसे राजद्वारी, अधिकारी और पत्रकारों को निकालने में बड़ी सफलता मिली है|

- Advertisement -

सी 17 ग्लोबमास्टर विमान ने 148 लोगों के साथ आज सुबह काबुल के हमीद करजई एयरपोर्ट से सुबह 8 बजे उड़ान भरी थी| विमान में अफगानिस्तान स्थित भारतीय राजदूत रुदेन्द्र टंडन समेत 120 राजद्वारी और अधिकारी समेत पत्रकार सवार थे|

148 लोगों को लेकर सुबह 11 बजे पहुंचा विमान दोपहर 1 बजे के करीब दिल्ली के लिए रवाना होगा| बता दें कि रविवार को एयर इंडिया के फ्लाइट से काबुल में फंसे 129 भारतीयों को सुरक्षित लाया गया था|

इस फ्लाइट में अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी के वरिष्ठ सलाहकार रिजवानुल्लाह अहमद भी दिल्ली आए थे| दिल्ली पहुंचने के बाद रिजवानुल्लाह ने बताया कि अफगानिस्तान के ज्यादातर हिस्सों में शांति है| कई मंत्री काबुल छोड़ चुके हैं| करीब 200 जितने लोग दिल्ली आए हैं|

Leave A Reply

Your email address will not be published.