सीबीआई ने चिटफंड मामले में टीएमसी के एक और नेता को किया गिरफ्तार

सीबीआई ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक और नेता को गिरफ्तार किया है। उत्तर 24 परगना की हालीशहर नगर पालिका के चेयरमैन राजू साहनी को शुक्रवार को सीबीआई अधिकारियों ने गिरफ्तार किया।

0 112

- Advertisement -

कोलकाता। सीबीआई ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक और नेता को गिरफ्तार किया है। उत्तर 24 परगना की हालीशहर नगर पालिका के चेयरमैन राजू साहनी को शुक्रवार को सीबीआई अधिकारियों ने गिरफ्तार किया। उनके न्यू टाउन स्थित फ्लैट में तलाशी अभियान चलाया गया है जहां से भारी मात्रा में नगदी बरामद हुए हैं। अभी तक 80 लाख रुपये की गिनती पूरी हो चुकी है।

- Advertisement -

सूत्रों के मुताबिक, राजू पर ”संमार्ग को-ऑपरेटिव चिट फंड कंपनी” के भ्रष्टाचार के मामले में आरोपित था। सीबीआई के एक सूत्र ने दावा किया कि राजू सहानी के करोड़ों रुपये की संपत्ति का पता लगाया गया है। संपत्ति के कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने दावा किया कि थाइलैंड के एक बैंक खाते में पार्षद के नाम पर काफी पैसा जमा है। इसके अलावा छापेमारी के दौरान एक देशी पिस्तौल भी बरामद हुई है। राजू साहनी माकपा नेता और हलीशहर के पार्षद लक्ष्मण साहनी बेटे हैं। राजू को इलाके में एक प्रभावशाली तृणमूल नेता के रूप में जाना जाता है।

 राजू साहनी की गिरफ्तारी को लेकर तृणमूल की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि ईडी की पूछताछ के बाद शुक्रवार शाम तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने इस पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अगर कोई विशिष्ट शिकायत है, तो जांच होनी चाहिये। हालांकि, उन्हें इस जांच के पीछे भाजपा का हाथ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि सुदीप्त सेन (शारदा कर्ता) के पत्र के आधार पर शुभेंदु अधिकारी को गिरफ्तार क्यों नहीं किया? शुभेंदु अधिकारी हमला करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मैंने इस गद्दार को पहले ही चिन्हित कर लिया था। यही वजह है कि ये लोग हमारे साथ ऐसा कर रहे हैं। मुझे सीबीआई और ईडी के नाम पर डराने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.