कंपनी की दीवार झोपडी पर गिरी ,तीन लोग घायल, गहरी नींद में सो रहा था परिवार

प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक कंपनी की ‎दीवार झोपडी पर ‎गिर गई, ‎जिससे अंदर गहरी नींद सो रहे प‎रिवार के दो सगे भाइयों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए।

0 221

- Advertisement -

भोपाल । प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक कंपनी की ‎दीवार झोपडी पर ‎गिर गई, ‎जिससे अंदर गहरी नींद सो रहे प‎रिवार के दो सगे भाइयों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए।

यह हादसा ‎जिले के विंध्यनगर थाना अंतर्गत जयंत चौकी से महज 500 मीटर दूर सैलो बस्ती में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जयंत सामान्य कंपनी की दीवार देर रात गिर गई।

जिसके कारण दीवाल से सटी हुई झोपड़ी में सो रहा परिवार दीवार की जद में आ गया। उक्त घटना में दो सगे भाइयों की जहां मौत हो गई है वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायलों में मृतक बच्चों के माता-पिता व एक भाई शामिल हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जयंत पुलिस ने यह घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। नेहरू अस्पताल के डॉक्टरों की माने तो घायल में एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि माता-पिता अब खतरे से बाहर हैं।

- Advertisement -

बताया गया है कि उक्त परिवार झारखंड का रहने वाला है जो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण जयंत में रहकर कर रहा था। दीवार गिरने के कारण घायलों में भोला मुंडा पिता सनिका मुंडा उम्र – 32 वर्ष निवासी ग्राम अंडिका थाना खूंटी जिला रांची झारखंड हाल पता सैलो बस्ती जयंत ,विनीता मुंडा पति भोला मुंडा उम्र 28 वर्ष, रागनी मुंडा पिता भोला मुंडा उम्र 03 वर्ष शामिल हैं

जबकि उक्त घटना में दो सगे भाई क्रमशःसनिका मुंडा पिता भोला मुंडा उम्र 03 वर्ष व नीरज उर्फ पांड्या मुंडा पिता भोला मुंडा उम्र 10 वर्ष मौत हो गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने बताया कि उक्त दीवार काफी पुरानी है कंपनी वहां से जा चुकी है लेकिन लेबर दीवार के सहारे झूंगी लगाकर रहते हैं विगत 24 घंटे से बारिश हो रही है दीवाल पुरानी होने के कारण धराशाई हो गई।

जिससे यह घटना हुई है। इस बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली, अनिल सोनकर का कहना है ‎कि दीवार गिरने के कारण एक ही परिवार के 5 लोग मलबे में दब गए थे जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई है जबकि 3 घायल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.