नकली कोविड -19 जांच केंद्र का भंडाफोड, लैब का मालिक गिरफ्तार

0 43

- Advertisement -

पुरी| जिले की काकटपुर पुलिस ने एक नकली कोविड -19 जांच केंद्र का भंडाफोड किया है। इसी सिलसिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।  साथ ही पुलिस ने मौके से दो कोविड प्रतिजन परीक्षण किट और अन्य गुप्त दस्तावेजों को जब्त किया है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम को सूत्रों से जानकारी मिली कि काकटपुर इलाके में एक ब्यक्ति अपने लैब में नकली कोविड जांच कर रहा है। जानकारी प्राप्त करने के तुरंत बाद काकटपुर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंच ने के बाद पुलिस ने जांच केंद्र में छापा मारा और उसके मालिक गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को मौके से दो कोविड प्रतिजन परीक्षण किट और अन्य गुप्त दस्तावेज मिले। आरोपी मालिक की पहचान प्रकाश दास के रूप में हुई है। बाद में पुलिस ने लैब को भी सील कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.