लोक आस्था के महापर्व को लेकर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार से प्रारंभ हो गया है। इसकी तैयारी को लेकर बाजार में लोगों की भीड़ दिखने लगी है। वही गंगा स्नान के लिए आज कद्दू भात के दिन सुबह से ही छठ व्रतियों की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बरारी पुल घाट, मुसहरी घाट, सीढ़ी घाट पर गंगा स्नान किया।

0 57
Wp Channel Join Now

भागलपुर। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार से प्रारंभ हो गया है। इसकी तैयारी को लेकर बाजार में लोगों की भीड़ दिखने लगी है। वही गंगा स्नान के लिए आज कद्दू भात के दिन सुबह से ही छठ व्रतियों की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बरारी पुल घाट, मुसहरी घाट, सीढ़ी घाट पर गंगा स्नान किया।

इसके बाद छठ पूजा के लिए अपने साथ गंगाजल भी लेकर गए। आज गंगा स्नान के बाद पूरे नेम निष्ठा से व्रतियों ने कद्दू भात बनाया और केला के पत्ते पर रखकर पूजा की गई। उसके बाद उसे ग्रहण किया गया। उल्लेखनीय है कि बरारी पुल घाट से चंपानगर तक करीब 12 किलोमीटर एरिया में गंगा किनारे निगम और पूजा समिति की ओर से 46 घाट हर साल बनाए जाते हैं। इसमें थोड़ा बदलाव करते हुए जहां बरारी पुल घाट के पास रिवरफ्रंट घाट पर स्मार्ट सिटी की टीम को काम करने लगाया है।

वहीं मुसहरी घाट पर गंगा का पानी होने के बाद भी 250 फीट लंबा कृत्रिम घाट के लिए स्मार्ट सिटी की टीम काम कर रही है। घाटों की स्थिति अभी भी सही नहीं है। 38 साल बाद घाटों के पास गंगा मैया पहुंची है। इस बार छठ व्रतियों को ज्यादा नीचे उतरना नहीं पड़ेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.