रामनवमी को लेकर डीसी- एसएसपी ने तपोवन मंदिर में तैयारियों का लिया जायजा

रामनवमी का पर्व गुरूवार को है। होली के बाद से ही इस पर्व की जोरों शोरों से तैयारियां चल रही थी वहीं कल वो दिन आ गया है जब विभिन्न अखाड़ें अपने आराध्य श्री राम जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाएंगे। इसे लेकर प्रसाशन की तैयारी भी पूर्ण हो चुकी है।

0 25

- Advertisement -

रांची। रामनवमी का पर्व गुरूवार को है। होली के बाद से ही इस पर्व की जोरों शोरों से तैयारियां चल रही थी वहीं कल वो दिन आ गया है जब विभिन्न अखाड़ें अपने आराध्य श्री राम जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाएंगे। इसे लेकर प्रसाशन की तैयारी भी पूर्ण हो चुकी है। इसी बाबत तपोवन मंदिर में चल रही तैयारियों का जायजा लेने रांची के डीसी राहुल सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल बुधवार मंदिर पहुंचे।

- Advertisement -

प्रसाशनिक आला अधिकारियों ने यहां मंदिर समिति के सदस्यों से मिलकर तैयारियों की जानकारी ली। वहीं बेहतर व्यवस्था हेतु पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये। इसके बाद डीसी एस एस पी ने मंदिर परिसर में चल रही तैयारियों का जायजा लेने के बाद जुलूस के रूट में चल रहे निर्माण कार्य को भी देखा। उन्होने कंपनी के अधिकारियों को जुलूस के आगमन एवं प्रस्थान के लिए सुगम व्यवस्था करने के भी उचित दिशा-निर्देश दिए।

  बता दें रामनवमी की तैयारी राजधानी वासी पूरे जोर-शोर से कर रहे हैं। यह त्यौहार शांति पूर्ण तरीके से हो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। रामनवमी के त्यौहार को  लेकर हर कोई काफी उत्साहित नजर आ रहा है। शहर के बाजार रामनवी के झंडे और तलवार से पूरी तरह गुलजार हो गया है। रामनवी त्यौहार को  लेकर और शहर की सुरक्षा व्यवस्था  पर नजर रखने  के लिए पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने आज दोपहर में फ्लैग मार्च किया। शहर के मेन रोड में एसपी, सिटी एसपी सहित सभी थाना के प्रभारियों ने परेड की। इस बीच अधिकारियों ने शहरवासियों से शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार को मनाने की गुजारिश की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.