चुनाव में मिली हार और ताने, दम्पति ने चुना ख़ुदकुशी का रास्ता, पति की मौत

ओडिशा पंचायत चुनाव में मिली हार और ताने से परेशन  एक दम्पति ने ख़ुदकुशी का रास्ता चुन लिया | जहाँ पत्नी ने जहर खाया तो पति ने फांसी लगा ली | चुनाव हारने वाली पत्नी तो बचा ली गई पर पति ने दम तोड़ दिया |

0 77

- Advertisement -

भुवनेश्वर| ओडिशा पंचायत चुनाव में मिली हार और ताने से परेशन  एक दम्पति ने ख़ुदकुशी का रास्ता चुन लिया | जहाँ पत्नी ने जहर खाया तो पति ने फांसी लगा ली | चुनाव हारने वाली पत्नी तो बचा ली गई पर पति ने दम तोड़ दिया | घटना ओडिशा के भद्रक जिले की है |

ओडिशा के भद्रक जिले के बासुदेवपुर ब्लाक  के पद्मपुर ग्राम पंचायत समिति सदस्य के पद के लिए सुमति परिड़ा चुनाव मैदान में थीं जिसे बीजद प्रत्याशी अशोक नायक ने हरा दिया था |

- Advertisement -

पत्नी सुमति  की हार के बाद से पति रमाकांत को काफी ताने सुनने पड़ रहे थे | विजयी प्रत्याशी ने जब जुलुस निकाला तो इसी दौरान विजयी प्रत्याशी समर्थकों ने रमाकांत पर ताने कसे , इससे आहत रमाकांत घर आकर अपनी पत्नी से झगड़ने लगा| पति के इस रुख से दुखी  सुमति ने घर में रखा कीटनाशक जहर खा लिया | इसे देख पति रमाकांत ने फांसी लगा ली |

परिजन उसे अस्पताल लेकर गये जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | वहीँ उसकी पत्नी को अस्पताल दाखिला कराया गया जहाँ डाक्टरों ने उसे बचा लिया | मृतक के परिजनों ने मामले  की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है |

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.