शौच के लिए निकले दंपति को हाथी ने रौंदा, देर से पहुंचने पर ग्रामीणों ने रेंजर को बनाया बंधक

रांची| जामताड़ा जिले के फतेहपुर में झुंड से बिछड़े जंगली हाथी ने रविवार की सुबह शौच के लिए निकले दंपति को रौंद दिया। घटना में 51 वर्षीय जियालाल पावरिया व उनकी पत्नी सोनामुनी टुडू (48 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

0 55

- Advertisement -

रांची| जामताड़ा जिले के फतेहपुर में झुंड से बिछड़े जंगली हाथी ने रविवार की सुबह शौच के लिए निकले दंपति को रौंद दिया। घटना में 51 वर्षीय जियालाल पावरिया व उनकी पत्नी सोनामुनी टुडू (48 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र के मालडीहा गांव के बाजेपाड़ा टोला में हुई। इस घटना की सूचना देने के दो घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने वन रेंजर को दो घंटे तक बंधक बनाए रखा।

- Advertisement -

फिलहाल झुंड से बिछड़ा हाथी आमगाछी के पहाड़ी के समीप विश्राम कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह उत्पाती हाथी को देखकर सोनामुनी व जियालाल अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। इस बीच हाथी ने सूंड़ में लपेट कर पहले सोनामुनी को जमीन पर पटक दिया और पैर से रौंद डाला। उन्हें बचाने के लिए गए जियालाल को भी कुचलकर मार डाला। इससे घटनास्थल पर ही पति-पत्नी की मौत हो गयी। इधर पुलिस ने दंपति के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर बीडीओ मुकेश कुमार, सीओ पंकज कुमार व वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी हाथी भगाओ टीम के साथ पहुंचे। टीम हाथी पर नजर रखे हुए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.