फिल्म पोन्नियन सेलवन में नजर आएंगी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन पर नजर नहीं आई हैं, जिसकी वजह से उनके फैंस के बीच मायूसी है।

0 45

- Advertisement -

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन पर नजर नहीं आई हैं, जिसकी वजह से उनके फैंस के बीच मायूसी है।

लेकिन जल्द ही ऐश्वर्या अपने फैंस की निराशा को दूर करते हुए मणि रत्नम के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘पोन्नियन सेलवन’ में नजर आएंगी।

इस फिल्म की शूटिंग सेट से ऐश्वर्या का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भले ही ऐश्वर्या राय बच्चन सोशल मीडिया से दूरी बरतती नजर आती हैं लेकिन उनके कई फैन पेज पर फैंस फोटोज शेयर करते करते रहते हैं।

पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या की अपकमिंग फिल्म ‘पोन्नियन सेलवन’ के सेट से तस्वीरें ट्रेंड कर रही है। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या की जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं उसमें रेड कलर की साड़ी और भारी-भरकम ज्वैलरी पहने नजर आ रहीं हैं।

- Advertisement -

इस लुक में ऐश्वर्या किसी महारानी की तरह दिख रहीं हैं। इसके अलावा अपने हाथ में एक पंखा पकड़ कर अपने चेहरे पर हवा करते हुए दिख रहीं है।

उनके काफी करीब बूम माइक भी नजर आ रहा है। इसके अलावा फिल्म के टीम मेंबर भी दिख रहे हैं। पिछले महीने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने फर्स्ट पोस्टर शेयर कर पीरियड ड्रामा ‘पोन्नियन सेलवन’ में काम करने की जानकारी दी थी।

ऐश्वर्या राय इस फिल्म की शूटिंग पुडुचेरी में कर रहीं थीं। इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ विक्रम, कार्थी, त्रिशा कृष्णनन, प्रकाश राज, जयराम, जयराम रवि और ऐश्वर्या लक्ष्मी जैसे स्टार शामिल हैं।

‘पोन्नियन सेलवन’ लायका प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही है। ऐश्वर्या राय ने 2007 में मणि रत्नम के साथ फिल्म ‘गुरु’ में और 2010 में ‘रावण’ काम किया था।

दोनों ही फिल्मों में उनके हस्बैंड अभिषेक बच्चन भी थे। ऐश्वर्या को आखिरी बार 2018 में म्यूजिकल फिल्म ‘फन्ने खां’ में नजर आईं थी। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.