अर्जुन कपूर और नसीरुद्दीन शाह स्टारर ‘कुत्ते’ का मोशन पोस्‍टर हुआ रिलीज

अर्जुन कपूर, नसीरुद्दीन शाह, तबू, कोंकणा सेन शर्मा और राध‍िका मदान स्टारर अपकमिंग फिल्म 'कुत्ते' का पहला मोशन पोस्‍टर रिलीज कर दिया गया है।

0 169
Wp Channel Join Now

अर्जुन कपूर, नसीरुद्दीन शाह, तबू, कोंकणा सेन शर्मा और राध‍िका मदान स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘कुत्ते’ का पहला मोशन पोस्‍टर रिलीज कर दिया गया है।

इस थ्र‍िलर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर अर्जुन ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। पोस्टर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “ना ये भौंकते हैं, ना गुर्राते हैं…बस काटते हैं।

” बता दें कि इस फिल्म को विशाल भारद्वाज और रेखा भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज साथ मिलकर डायरेक्‍ट कर रहे हैं। आसमान इस फिल्‍म के जरिए बॉलीवुड में बतौर डायरेक्‍टर डेब्‍यू करने जा रहे हैं।

फिल्‍म को लव रंजन और विशाल भारद्वाज के बैनर तले रिलीज किया जा रहा है। ‘कुत्ते’ की कहानी आसमान और विशाल भारद्वाज ने मिलकर लिखी है। यह फिल्‍म अभी प्री-प्रोडक्‍शन स्‍टेज पर है।

साल 2021 के अंत में इस फिल्‍म की शूटिंग शुरू की जाएगी। इस फिल्म के लिए विशाल भारद्वाज पहली बार लव रंजन और आसमान भारद्वाज के साथ काम कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.