मौनी रॉय के डांस मूव्स देखकर क्रेजी हुए फैंस

एक्ट्रेस मौनी रॉय एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने डांस से सुर्खियां बटोर रही हैं। मौनी ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गोल्ड’ से बॉलीवुड डेब्यू ‎किया है।

0 42

- Advertisement -

मुंबई । एक्ट्रेस मौनी रॉय एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने डांस से सुर्खियां बटोर रही हैं। मौनी ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गोल्ड’ से बॉलीवुड डेब्यू ‎किया है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव मौनी आए दिन अपनी नई-नई फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

मौनी रॉय की सोशल मीडिया पोस्ट जमकर वायरल भी होती है। इस बीच एक्ट्रेस का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

कुछ देर पहले ही मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपने डांस का एक ब्लैक एंड ह्वाइट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस “लेके पहला पहला प्यार” गाने पर खूब कमरिया मटका रही हैं।

- Advertisement -

मौनी रॉय का डांस देखकर उनके फैंस खूब कमेंट भी कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय जल्द ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाली हैं।

इस फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।
पिछले साल मौनी की वेब सीरीज ‘लंदन कॉन्फिडेंशियल’ रिलीज हुई थी, जिसमें उनके काम को दर्शकों ने पसंद किया है।

इसके अवाला मौनी अभी अपने “बैठे बैठे” म्यूजिक वीडियो को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। इस म्यूजिक वीडियो में वह अंगद बेदी के साथ देखी गईं।

आपको बता दें कि मौनी एक क्लासिकल डांसर हैं और उन्हें डांस करना बहुत पसंद है। इससे पहले भी उन्हें कई बार अपनी इस कला का प्रदर्शन करते हुए दखा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.