फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ का फर्स्ट लुक पोस्‍टर जारी

सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन की फिल्म 'अंतिम द फाइनल ट्रुथ' का पोस्टर मंगलवार को जारी किया गया। पोस्टर में सलमान खान और आयुष शर्मा को एक आई लॉक में देखा जा सकता है।

0 58
Wp Channel Join Now

मुंबई | सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन की फिल्म ‘अंतिम द फाइनल ट्रुथ’ का पोस्टर मंगलवार को जारी किया गया। पोस्टर में सलमान खान और आयुष शर्मा को एक आई लॉक में देखा जा सकता है।फिल्म में सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।वे  फिल्म में एक गैंगस्टर की भूमिका में दिखने वाले हैं।

 सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ का पहला पोस्टर आज रिलीज कर दिया गया है।  पोस्‍टर काफी दमदार और उत्‍सुकता जगाने वाला है।

पोस्‍टर में सलमान खान और आयुष शर्मा को आंखों में आंखे डालते हुए देखा जा सकता है ।   फिल्म अंतिम की कहानी मुख्य रूप से एक पुलिस वाले और अलग-अलग विचारधारा वाले गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है। दो-नायकों वाली फिल्म, अंतिम पूरी तरह से दो अलग-अलग दुनिया और विचारधाराओं के दो नायकों को आमने-सामने लाती है, जिससे एक रोंगटे खड़े कर देने वाला अंत देखने मिलता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.